lalittripathi@rediffmail.com
Quotes

गंगा मैया कहाँ से लाओगे

43Views

गंगा मैया कहाँ से लाओगे

एक बार अमेरिका में रहने वाले उनके एक प्रशंसक ने उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ाँ को अमेरिका में स्थायी रूप से बसने और वहाँ शहनाई स्कूल खोलने का शानदार प्रस्ताव दिया।

उन्हें मनाने के लिए उसने कहा-“आपके लिए अमेरिका में बिल्कुल बनारस जैसा माहौल बना देंगे। मंदिरों की प्रतिकृतियाँ भी बनवा देंगे।”

उस्ताद ने मुस्कुराकर पूछा-“बनारस तो बसा दोगे… मंदिर भी बना दोगे, लेकिन मेरी गंगा मैया को कहाँ से लाओगे?”

बस, यही जवाब उनके दिल का पता बता गया।

जिस कलाकार की शहनाई बनारस की गलियों और गंगा की लहरों में साँस लेती थी, उसके लिए दुनिया की कोई भी चमक अपनी मिट्टी का विकल्प नहीं हो सकती थी।

जय श्रीराम

Lalit Tripathi
the authorLalit Tripathi
सामान्य (ऑर्डिनरी) इंसान की असमान्य (एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी) इंसान बनने की यात्रा

Leave a Reply