lalittripathi@rediffmail.com
Stories

समझदार बहु

157Views

समझदार बहु

सास किसी काम से बाहर गई थी। घर मे बहु को अकेले देखकर पड़ोसन आ धमकी। आते ही बोली” बहु तुम्हारी सास दिखाई नही दे रही। कहाँ गई है?”

बहु बोली” माँजी तो बाजार गई है” पड़ोसन बोली “तुम्हारी सास से नही मै तो तुमसे बतियाने आई हूँ तुम्हारी सास ने तो तुम्हे सात तालों के भीतर छुपा रखा है। किसी से बात नही करने देती। दम नही घुटता क्या तेरा?” बहु बोली” चाची मुझे पढाई करनी है। एसएससी की तैयारी कर रही हूँ टाइम नही है मेरे पास।”

पड़ोसन बोली” तू सास से डर रही है कि वो कहीं आ ना जाए? एक नम्बर की चुडेल है तेरी सास। मुझे दस मिनिट दे इन लोगों के किस्से बताती हूँ।” बहु बोली” चाची जी मेरी माँ ने एक बात सिखाई है कि कभी कोई नीच पड़ोसन तुम्हारे सामने तुम्हारे परिवार की बुराई करे तो उसका मुँह तोड़ देना।”

कहते हुए बहु ने पास पड़ा लोटा उठा लिया। बहु के हाथ मे पीतल का भारी लोटा देखा तो पड़ोसन पूँछ दबा कर भाग गईः

सीखः जिस दिन हम अपनो की चुगली सुनने से इनकार इनका कर दोगे। उस दिन के बाद कोई भी बाहरी व्यक्ति हमारा घर नही तोड़ पायेगा!

जय श्रीराम

Lalit Tripathi
the authorLalit Tripathi
सामान्य (ऑर्डिनरी) इंसान की असमान्य (एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी) इंसान बनने की यात्रा

Leave a Reply