lalittripathi@rediffmail.com
Quotes

भजन का सौदा

58Views

भजन का सौदा

महाराज युधिष्ठिर ध्यान में मग्न हुए वन में बैठे थे। ध्यान से उठे, तो द्रौपदी ने कहा- धर्मराज! इतना भजन आप भगवान का करते है, इतनी देर तक ध्यान में बैठे रहते हैं, फिर उनसे यह क्यों नहीं कहते कि इन संकटों को दूर कर दे?

इतने वर्ष से आप और दूसरे पांडव वन में भटक रहे है। इतना कष्ट होता है? इतना क्लेश! कहीं पत्थरों पर रात्रि व्यतीत करनी पड़ती है, कहीं काँटों में! कभी प्यास बुझाने को पानी नहीं मिलता, कभी भूख मिटाने को खाना नहीं।

फिर आप भगवान से क्यों नहीं कहते कि इन कष्टों का अंत कर दें? युधिष्ठिर जी बोले- “सुनो द्रौपदी ! मैं भगवान का भजन सौदे के लिए नहीं करता। मैं भजन करता हूँ केवल इसलिए कि भजन करने में आनन्द मिलता है।

फैली हुई उस पर्वतमाला को देखो, उसे देखते ही मन प्रफुल्लित हो जाता है। हम कुछ माँगते नहीं। हम देखते हैं, इसलिए कि देखने से प्रसन्नता होती है। इसी प्रसन्नता के लिए में भगवान का भजन करता हु!

जय श्रीराम

Lalit Tripathi
the authorLalit Tripathi
सामान्य (ऑर्डिनरी) इंसान की असमान्य (एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी) इंसान बनने की यात्रा

Leave a Reply