lalittripathi@rediffmail.com
Quotes

सुविचार-सुन्दरकाण्ड-166

221Views

जय श्री राधे कृष्ण …….

सीता कै अति बिपति बिसाला, बिनहिं कहें भलि दीनदयाला ।।

भावार्थ:- सीता जी की विपत्ति बहुत बड़ी है । हे दीनदयालु! वह बिना कही ही अच्छी है (कहने से आपको बडा़ क्लेश होगा) ।।

निमिष निमिष करुणानिधि जाहिं कलप सम बीति ।
बेगि चलिअ प्रभु आनिअ भुज बल खल दल जीति!!

भावार्थ:- हे करुणानिधान ! उनका एक एक पल कल्प के समान बीतता है । अत: हे प्रभु! तुरंत चलिए और अपनी भुजाओं के बल से दुष्टों के दल को जीत कर सीता जी को ले आइये……!!

दीन दयाल बिरिदु संभारी ।
हरहु नाथ मम संकट भारी ।।

सुप्रभात

आज का दिन प्रसन्नता से परिपूर्ण हो..

Lalit Tripathi
the authorLalit Tripathi
सामान्य (ऑर्डिनरी) इंसान की असमान्य (एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी) इंसान बनने की यात्रा

Leave a Reply