lalittripathi@rediffmail.com
Stories

खोटे सिक्के

275Views

खोटे सिक्के

सत्य घटना…एक परिचित हैं उन्होंने अपनी बेटी के लिए वर और घर खोजा….ग्रामीण परिवार है तो जमीन जायजाद आदि ठीक ठाक और लड़का भी जमा सो ब्याह पक्का कर दिया…रोके के लिए कुछ करीबी व्यवहारी रिश्तेदार साथ ले लड़के के घर पहुंचे… रीत चलन निभाए गए…तभी एक खोटा सिक्का चल गया…..

जो लोग रोके के लिए लड़की वालों के साथ गए थे उनमेँ इक लड़का भी था जो खुद थोड़ा आपराधिक बैकग्राउंड वाला था….. उसने लड़की के भाई को बताया कि इस लड़के को जिसका रोका हो रहा है मैंने जेल में देखा था जब में भी जेल में था.…बात बिगड़ गयी….. लङके का बाप फायर हुआ फिरे… हिम्मत कैसे पड़ी मेरे लड़के पर आरोप लगाने की… ससुरे चोर उचक्कों को दूसरों में खोट दिखता है….

पर संदेह का एनाकोंडा काट चुका था…. तत्काल सूत्र दौड़ाए गए…. 24 घंटे में कोर्ट से वो फ़ाइल प्राप्त कर ली गयी जो बताती है है कि कथित बेहद शरीफ़ पिता और लङका निहायत ही अरामी पीस हैं…. लङका साला डेढ़ साल पॉक्सो एक्ट में जेल काट ज़मानत पाया हुआ है…..

खैर एक खोटे सिक्के ने एक लड़की की जिंदगी तबाह होने से बचा ली…..जेब में कुछ खोटे सिक्के भी रखा करें….. कुछ बाजार ऐसे भी होते हैं जहाँ इन्हीं का चलन है

जय श्रीराम

Lalit Tripathi
the authorLalit Tripathi
सामान्य (ऑर्डिनरी) इंसान की असमान्य (एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी) इंसान बनने की यात्रा

2 Comments

Leave a Reply to Lalit Tripathi Cancel reply