lalittripathi@rediffmail.com
Stories

बदसूरत-बहू

#बदसूरत-बहू #लव मैरिज #चुगली #गुण #डॉक्टर #जय श्रीराम

284Views

रामरती की दो बहुए थी। बड़ी बहू का नाम रेखा था। जो देखने में काली थी। वह उसके बड़े बेटे मोहन की बीवी थी। उन दोनों की लव मैरिज थी। रामरती अपनी बड़ी बहू को उसके रंग के कारण बिलकुल भी पसंद नहीं करती थी।

उसकी छोटी बहु का नाम कमला था। जो की उसके छोटे बेटे रवि की बीवी थी। रामरती छोटी बहु कमला को बहुत पसंद करती थी। क्योकि वह देखने में सूंदर थी और उसको रवि के लिए उसने पसंद किया था।

रेखा कुछ दिनों के लिए अपने मायके गयी हुई थी। रामरती अपने पति से रेखा की चुगली करती है की अगर मोहन ने मेरी बात मानी होती तो उसकी भी कमला जैसी सुन्दर बहु लेकर आती। रामरती का पति भी अपनी पत्नी को समझाता था की रंग रूप से कुछ नहीं होता व्यक्ति के गुण मायने रखते है।

लेकिन रामरती को कोई फर्क नहीं पड़ता था। एक दिन रामरती के छोटे बेटे और बहु ने गोवा जाने का प्लान बनाया। उनको दो दिन बाद गोवा जाना था। अगले दिन रामरती की कमर में बहुत दर्द होने लगा।

उसको डॉक्टर के पास जाना था तो उसने अपने छोटे बेटे रवि को कहा तो रवि ने बोला की आज हमें शॉपिंग करने के लिए मार्किट जाना है। आप बड़े भाई के साथ चले जाइये। शाम को जब वह घर लौटे तो रामरती की तबियत ज्यादा ख़राब थी और घर पर डॉक्टर आये हुए थे।

डॉक्टर ने रामरती को 1 हफ्ते बेडरेस्ट की सलाह दी। रवि के पिता ने रवि को गोवा में बाद में जाने की सलाह दी। तब छोटी बहू कमला बोली की हमनें गोवा जाने का बहुत दिन से प्लान किया हुआ है। माँ जी तो रोज़ रोज़ बीमार होती है।

यह कहकर चली गयी। मोहन बोला पिता जी कोई बात नहीं मै रेखा को कल सुबह ही बुला लूंगा। अगले दिन रवि और उसकी बीवी गोवा चले गए। रेखा को जैसे ही पता चला की माँ जी की तबियत ख़राब है वह तुरंत घर पर पहुंच गयी।

रामरती को इस सबसे पता चल चूका था की रंग रूप से ज्यादा व्यक्ति के गुण महत्त्व रखते है। वह जिस छोटी बहू को अच्छा समझती थी उसके गुणों ने उसको दुःख पहुंचाया जबकि जिस बड़ी बहु रेखा को वह पसंद नहीं करती थी उसके अच्छे गुणों से वह बहुत खुश थी।

मित्रों” हमें व्यक्ति के रंग रूप से ज़्यादा व्यक्ति के गुणों को ध्यान देना चाहिए..!!

जय श्रीराम

Lalit Tripathi
the authorLalit Tripathi
सामान्य (ऑर्डिनरी) इंसान की असमान्य (एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी) इंसान बनने की यात्रा

2 Comments

Leave a Reply to Subhash Chand Garg Cancel reply