पिता से पैसे मांगने का आनन्द
बाजार मे एक अजीब नजारा देखने को मिला। एक 80 साल का बुजुर्ग पिता आगे आगे चल रहा था उसके पीछे उसका 50 साल का बेटा चल रहा था।
अचानक बेटा कुल्फी के ठेले के पास रुक कर आवाज लगाने लगा ” पापा दस रुपये दो ना, कुल्फी खानी है।
पिता मुड़ कर वापस आया और जेब से दस का नोट निकाल कर बेटे को दे दिया। कुल्फी वाला कुल्फी देते हुए बोला “शर्म नही आती क्या? इतने बड़े होकर पिता के पैसों की कुल्फी खा रहे हो?
कुल्फी खाते हुए वह व्यक्ति बोला ” क्या हुआ कुल्फी तो खाई है। लोग तो बाप दादा की जमीन बेच कर खा जाते है। ” फिर वह कुल्फी खाते खाते एक जेब मे हाथ डाल कर नोटो की गड्डी निकाल कर दिखाते हुए बोला ” ये देखो पैसे तो बहुत है मगर पिता से पैसे लेकर खाने मे जो आनंद मिलता है ना। दुनिया मे कहीं नही मिलता।” कुल्फी वाला उसके मुँह की तरफ देखता रह गया।
वह समझा ही नही बात’ कितनी बड़ी थी। आप समझे? समझे तो शेयर कर देना।
जय श्रीराम
Good interesting