lalittripathi@rediffmail.com
Stories

भारत की विभिन्न रेजिमेंट एवं उनके युद्धघोष/नारे

#भारत की विभिन्न रेजिमेंट एवं उनके युद्धघोष/नारे #राजपूताना राइफल्स #राजपूताना रेजिमेंट #बिहार रेजिमेंट #कुमाऊं रेजिमेंट गढ़वाल रेजिमेंट #डोगरा रेजिमेंट #पंजाब रेजिमेंट # जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स #गोरखा राइफल्स: #मराठा रेजिमेंट #जय श्रीराम

206Views

भारत की विभिन्न रेजिमेंट एवं उनके युद्धघोष

राजपूताना राइफल्स का विजय मंत्र: “वीर भोग्ये वसुंधरा” तथा युद्धघोष व नारा: “राम चंद्र जी की जय” है।

राजपूताना रेजिमेंट का विजय मंत्र: “सर्वत्र विजय है” तथा युद्ध घोष व नारा: “बोल बजरंग बली की जय” है।

बिहार रेजिमेंट का विजय मंत्र: ‘ कर्म ही धर्म है तथा युद्धघोष व नारा: “जय बजरंग बली/ बिरसा मुंडा की जय” है।

कुमाऊं रेजिमेंट का विजय मंत्र: “पराक्रमो विजयते” तथा युद्धघोष व नारा: “कालका माता की जय / बजरंग बली की जय” है।

गढ़वाल रेजिमेंट का विजय मंत्र: “युद्ध कृत निश्चय” तथा युद्धघोष व नारा: “बदरी विशाल की जय” है।

डोगरा रेजिमेंट का विजय मंत्र: “कर्तव्यं अन्वात्मा” तथा युद्धघोष व नारा: “ज्वाला माता की जय” है।
सिख रेजिमेंट का विजय मंत्र: “निश्चय कर अपनी जीत करूं” तथा युद्धघोष व नारा: “बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” है।

पंजाब रेजिमेंट का विजय मंत्र: “स्थल वा जल” तथा युद्धघोष व नारा: “बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” है।

जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स का विजय मंत्र: “प्रस्त रणवीरता” तथा युद्धघोष व नारा: “दुर्गा माता की जय” है।

जम्मू एंड कश्मीर लाइट इन्फेंट्री का विजय मंत्र: “बलिदानम् वीर लक्षणम्” है तथा युद्धघोष व नारा: “दुर्गा माता की जय” है।

गोरखा राइफल्स: का विजय मंत्र: “कायर हुनु भांडा मारनू रामरो” है तथा युद्धघोष व नारा: “जय महाकाली” है।

मराठा रेजिमेंट का विजय मंत्र: “यश सिद्धी” तथा युद्धघोष व नारा: “हर-हर महादेव/ छत्रपति शिवाजी की जय” है।

किसी भी देश की संस्कृति का प्रभाव उसके हर पहलू पर दिखाई पड़ता है। बिना संस्कृति के कोई देश नहीं होता है। भारतीय सेना की विभिन्न रेजीमेंट्स के नारे भारतीय संस्कृति व धर्म से उपजे हैं।

जय श्रीराम

Lalit Tripathi
the authorLalit Tripathi
सामान्य (ऑर्डिनरी) इंसान की असमान्य (एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी) इंसान बनने की यात्रा

1 Comment

Leave a Reply