lalittripathi@rediffmail.com
Quotes

भगवान के दोस्त

#भगवान के दोस्त #मंदिर #भगवान #प्रार्थना #जय श्रीराम

320Views

एक बच्चा दोपहर में मंदिर के सामने तपती सड़क पर नंगे पैर फूल बेच रहा था लोग मोलभाव कर रहे थे एक सज्जन ने उसके पैर देखें बहुत दुखी हुए वह भाग कर पास ही की एक दुकान से जूते लेकर आये और कहा बेटा जूते पहन ले , लड़के ने फटाफट जूते पहने ,बड़ा खुश हुआ और उस आदमी का हाथ पकड़ के कहने लगा आप भगवान हो..वह आदमी घबरा कर बोला नहीं, नहीं बेटा, मैं भगवान नहीं, फिर लड़का बोला, जरूर आप भगवान के दोस्त होंगे..

क्योंकि, मैंने कल रात ही भगवान से प्रार्थना की थी कि भगवानजी मेरे पैर बहुत जलते हैं , मुझे जूते ले करके दो .वह आदमी आंखों में पानी लिए मुस्कुराता हुआ चला गया पर वो जान गया था कि भगवान का दोस्त बनना ज्यादा मुश्किल नहीं है !

शिक्षा:-किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके हम भी भगवान के दोस्त बन सकते है।

जय श्रीराम

Lalit Tripathi
the authorLalit Tripathi
सामान्य (ऑर्डिनरी) इंसान की असमान्य (एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी) इंसान बनने की यात्रा

1 Comment

Leave a Reply